Doordrishti News Logo

जोधपुर,जेडीए आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध, अनाधिकृत निर्माणों एवं अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दस्ते द्वारा डिगाड़ी एवं नान्दड़ी में अवैध रूप से चल रहे दुकानों के निर्माण कार्यों को बंद करवाया गया। उपायुक्त पूर्व अनिल कुमार पूनिया तथा मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिल अली खान के निर्देशानुसार दस्ते द्वारा नान्दड़ी एवं डिगाड़ी का मौका निरीक्षण किया गया।

Authority squad got illegal construction works stopped

यहां फांटा क्षेत्र में 3 दुकानों तथा डिगाड़ी के खसरा संख्या 79 में हाल ही में निर्मित दुकानों में बिना स्वीकृति व निर्माण कार्य पाया गया। उक्त अवैध निर्माण कार्य को बंद करवाते हुए औजारों को जब्त किया गया। मौके पर अप्रार्थियों को सख्त हिदायत दी गई कि बिना जेडीए की स्वीकृति के किसी प्रकार का अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण नहीं करें अन्यथा अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी अमरसिंह रतनू, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा, महेन्द्र भार्गव मौजूद थे।

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026