Doordrishti News Logo

पत्नी संग होटल गए सब्जी व्यापारी की नाचगान वाले युवकों से मारपीट

गले से सोने की चेन ले गए बदमाश

जोधपुर,शहर के उम्मेद भवन रोड पर एक होटल में पत्नी संग खाना खाने गए सब्जी व्यापारी के साथ मारपीट और सोने की चेन लूट ली गई। वहां नाचगान कर रहे युवकों से बोलचाल हो गई। शराब पिए युवकों ने बदतमीजी की। बाद में बदमाशों ने सब्जी व्यापारी के गले से सोने चेन निकाल ली। पुलिस अब फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- धारदार हथियार के साथ युवकों को पकड़ा

उदयमंदिर पुलिस थाने के एएसआई लादूसिंह ने बताया कि घांचियों का बास महामंदिर निवासी महेंद्र पुत्र रामबाबू अरोड़ा अपनी पत्नी के साथ में खाना खाने उम्मेद भवन रोड स्थित होटल फोर ब्रदर्स मेें गया था। होटल कम रेस्टोरेंट में कुछ युवक शराब के नशे में नाचगान कर रहे थे। तब युवकों द्वारा कुछ दुव्र्यवहार किए जाने पर महेंद्र अरोड़ा की उनसे बोलचाल के साथ मारपीट हो गई। इस पर बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन निकाल ली। एएसआई लादूसिंह ने बताया कि अब सीसीटीवी फुटेज से होटल में आने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: