Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,एक युवक ने घर पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जबकि ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।

बालेसर थाने में दी रिपोर्ट में जीयाबेरा निवासी प्रभुराम पुत्र इन्द्राराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी की रात्रि के समय उसके भाई रमेश ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर बाद पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंपा।

ये भी पढ़ें- सैक्सटार्सन का शिकार बने रिटायर्ड फौजी से रुपए ऐंठने वाला उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

महामंदिर पुलिस ने बताया कि आरटीओ फाटक के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव शिनाख्तगी के लिये मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की उम्र 30-40 साल के बीच लग रही है। जाति से हिंदू प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान आज दूसरे दिन भी नहीं हो पाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed