7 खेलों का 26 जनवरी से होगा आगाज
पंजीकरण 21 जनवरी तक
जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप नगरीय क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को खोज कर आगे लाने के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार वार्ड स्तर, जिला स्तर,राज्य स्तर पर राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक खेल 26 जनवरी 2023 से प्रारम्भ होंगे। खेलों का आयोजन स्वायत्त शासन विभाग, शिक्षा विभाग,युवा मामले एवं खेल विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया जायेगा। शहर में नगर निगम उत्तर और दक्षिण में खेल क्लस्टर बना कर करवाए जायेंगे
खेलों में 8 से 80 आयु वर्ग के खिलाड़ी लेंगे भाग
इन खेलों में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेगें। खेलों में भाग लेने के लिए इस रजिस्ट्रेशन पोर्टल https://rajolympic.rajasthan.gov.in/KhelMahotsav/View/PlayerRegistrationTypeUrban.html?ID= पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में व्यक्तिगत अथवा टीम के रूप में जनआधार की प्रविष्टि करके जनआधार पर पंजीकृत परिवार के सदस्यों में से खिलाड़ी का चयन कर 21 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक में शामिल खेल
★ कबड्डी (पुरूष व महिला )
★ टेनिस बॉल क्रिकेट (पुरूष व महिला)
★ खो-खो (महिला)
★वॉलीबॉल (पुरूष व महिला)
★ एथलेटिक्स (100 मी, 200 मी और 400 मी)
★ फुटबॉल (पुरूष)
★बास्केटबॉल (पुरूष व महिला)
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

