Doordrishti News Logo

छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत,मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

जोधपुर,शहर के शिकारगढ़ स्थित अशोक नगर में रहने वाली एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके फंदा लगाने की आशंका जताई गई है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि शिकारगढ़ स्थित अशोक नगर में रहने वाली 21 साल की प्रियंका सिंह पुत्री राजेंद्र सिंह की अपने घर में संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर से गहने नगदी चुराने वाला नाबालिग पौत्र सहित तीन हिरासत में

परिजन ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया था। मगर उसको अस्पताल में डॉक्टर ने मृत बता दिया। थानाधिकारी कैलाश विश्रोई ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी। अग्रिम जांच की जा रही है। पिता राजेेंद्रसिंह ने इस बारे में फिलहाल मर्ग की रिपोर्ट दी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: