Doordrishti News Logo

मृतकों की संख्या हुई 12, एक युवक और चल बसा

शेरगढ़ गैस काण्ड

  • मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है
  • बर्न यूनिट में संक्रमण बढऩे का खतरा

जोधपुर,शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में गुरूवार को विवाह समारोह में हुए गैस काण्ड में आग से झुलसे चार और लोगों की आज सुबह मौत हो गई। इसमें दो बच्ची और एक वृद्ध महिला है। मृतक की संख्या बढक़र 12 हो गई है। इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है। कई लोग अब भी 70 फीसदी से ज्यादा झुलसे हुए हैं। बर्न यूनिट में संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

ये भी पढ़ें- तीसरे दिन भी नहीं उठाया शव सास ससुर की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

शनिवार की सुबह भूंगरा की ही 10 साल की सज्जन कंवर पुत्री उत्तम सिंह,60 साल की सुआकंवर पत्नी अमरसिंह एवं 12 साल की पूनम पुत्री बाबूसिंह और सांकड़ा जैसलमेर निवासी 26 साल के सुरेंद्र सिंह पुत्र डूंगरसिंह हैं। इससे पहले शुक्रवार की देर शाम तक छह लोगों की मौत हो गई थी और गुरूवार को वक्त हादसा दो बच्चों की मृत्यु हुई थी।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में अभी तक 13 साल की धापू देवी पुत्री भंवरसिंह, 40 साल की चंद्रकंवर पत्नी धनसिंह एवं कंवरूकंवर पत्नी मदन सिंह,खुशबू पुत्री गणपत सिंह और रतन सिंह पुत्र सांगसिंह धापू कंवर पुत्री बाबू सिंह एवं 16 साल की प्रकाशकंवर पुत्री नरपतसिंह की भी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- जोधपुर जिले में 6 नए राजस्व ग्राम गठित

सनद रहे कि जिले के शेरगढ़ स्थित भूंगरा गांव में सगतसिंह की ढाणी में उनके पुत्र सुरेंद्र सिंह की शादी थी। बारात रवानगी से पहले ही दोपहर में गैस रिसाव के साथ भीषण आग लगी और दो गैस सिलेण्डर फट गए। जिससे घर परिवार रिश्तेदारी के 54 लोग आग में झुलस गए थे। जिन्हेें उपचार के लिए जोधपुर एमजीएच अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में अभी 42 लोग उपचाराधीन है। इनमें कई की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: