गोदाम की दीवार फांदी,5 सौ किलो तांबा और पीतल का स्क्रेप चोरी

सीसीटीवी फुटेज में दिखे नकबजन

जोधपुर,शहर के निकट बोरानाडा स्थित झंवर रोड पर आए एक गोदाम की दीवार फांद कर नकबजन लाखों का तांबा और पीतल का स्क्रेप चोरी कर ले गए। गोदाम से तकरीबन 5 सौ किलो तांबा और पीतल चोरी होना बताया गया है। सीसीटीवी फुटेज में नकबजन नजर आए हैं। जिस आधार पर पुलिस अब जांच कर रही है। वहां एक चार पहिया वाहन के निशान के भी मिले हैं।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में बिलाड़ा निवासी प्रशांत पुत्र चंपा लाल नेणीवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका झंवर रोड पर एक गोदाम है। जहां पर तांबा और पीतल का भंगार या स्क्रेप रखा हुआ है।

ये भी पढ़ें-कनिष्ठ सहायक तत्काल प्रभाव से निलम्बित

गुजरी रात में अज्ञात चोर गोदाम की दीवार फांद कर घुसे और अंदर से दरवाजा खोल कर तांबे का तकरीबन 250 किलो और पीतल का 220 किलो स्क्रेप चोरी कर ले गए।

गोदाम में लगी सीसीटीवी फुटेेज में नकबजन दिख रहे हैं। गेट के आगे एक गाड़ी नजर आई है साथ ही उसके पहियों के निशान भी हैं। चोरों की संख्या दो से तीन है। बोरानाडा पुलिस ने घटना में अब जांच पड़ताल आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026