तीन दिन जोधपुर में रहेगा कलाकरों का जमघट
सुर बहार कार्यक्रम शनिवार से
जोधपुर,लंबे अरसे बाद जोधपुर में देश के ख्यातनाम कलाकार अपनी स्वर लहरियें बिखेरेंगे।राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा 26 से 28 नवम्बर तक आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय सुगम संगीत समारोह सुर बहार कार्यक्रम का आगाज़ शनिवार को सांय 6.30 बजे मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में दीप प्रज्ज्वलन से होगा।अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश ने बताया कि जोधपुर के संगीत प्रेमी श्रोताओं के समक्ष पहले दिन सूफी संगीत गायिका ममता जोशी अपने सुरों का रंग जमाएंगी।
ये भी पढ़ें- सवा सौ पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित
रविवार को गजल व मांड गायक अली-गनी बंधु तथा तीसरे दिन सोमवार को फ़िल्म पार्श्व गायक रविन्द्र उपाध्याय अपनी गायकी से जोधपुर को सराबोर करेंगे।आम जन के लिए निःशुल्क आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान पशु संवर्द्धन बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी व अध्यक्षता राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री रमेश बोराणा करेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

