Doordrishti News Logo

सवार ट्राफिक पुलिस की पॉश मशीन लेकर भागा

चालन काटने को रुकवाई थी बाइक

जोधपुर, पुलिस कमिश्नरेट के चीरघर चौराहे के पास एक बदमाश ने पुलिस की चालान काटने की पोस मशीन को छीन लिया और मौके से भाग गया। हालांकि पुलिस के जवान ने उसका पीछा किया लेकिन बदमाश आंखों से ओझल हो गया। दरअसल हेड कांस्टेबल चंपालाल चीरघर चौराहे के पास अपनी ड्यूटी कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक बिना हेलमेट आया जिस पर चंपालाल ने उन्हें रुकवाया लेकिन रुकने के कुछ देर बाद ही वह चालान काटने की पोस मशीन लेकर भाग गया। चंपालाल ने उसका पीछा किया लेकिन बुलेट सवार बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहा।

ये भी पढ़ें- पतंजलि महिला महासम्मेलन सम्पन्न

सूचना मिलते ही पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे सीसीटीवी खंगाले गए। चोटिल हुए हेड कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: