Doordrishti News Logo

ज्वेलर्स से 5.15 लाख की ठगी

सोने के आइटम ले लिए,5.15 लाख का चेक देकर खाते से रूकवा दिया फोन कर सोने के दस पेंडल बनवा कर व्यापारी से ठगी

जोधपुर, शहर के कबूतरों का चौक क्षेत्र में ज्वैलरी का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति से किसी शातिर ने ठगी कर ली। फोन कर सोने के दस पेंडल बनवाए। बाद में भुगतान के तौर पर 5.15 लाख का चेक दिया। माल ले जाने के बाद चेक को रूकवा दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

ये भी पढ़ें- विवाद में युवक का कार में अपहरण, मारपीट कर छोड़ा

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि कबूतरों का चौक में सुषमा ज्वैलर्स नाम से दुकान चलाने वाले निमाईदास पुत्र पंण्चानंद वैष्वण की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह ज्वैलरी बनाने का काम करता है। उसके पास में किसी चिराग सोनी नाम के शख्स का फोन आया और सोने के दस पेंडल बनाने के लिए कहा था। तब सोने के पेंडल बनाने के बाद उसे वाट्सएप पर बिल भेजा गया।

बिल 5 लाख 15 हजार 555 रूपयों का बनाया गया। इस पर उस शख्स ने एक बैंक आईडीएफसी की चेक का फोटो भेजा और रशीद दी। इसमें बाद वह दुकान पर सोने के पेेंडल लेकर चला गया। मगर उसने कारस्तानी की और चेक को बैंक से रूकवा दिया। इस तरह उसने सोने के दस पेंडलों का मूल्य 5 लाख 15 हजार 555 रूपयों की धोखाधड़ी की और पेंडल हड़प लिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026