Doordrishti News Logo

विवाद में युवक का कार में अपहरण, मारपीट कर छोड़ा

जोधपुर,शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित एक मोटर वर्कशॉप में बैठे युवक का तीन चार लोगों ने बिना नंबरी कार में आकर अपहरण किया। रास्ते भर मारपीट की और बाद में खोखरिया पर छोड़ गए। मारपीट में युवक  की आंखों पर गंभीर चोट लगी है। मामला 29 अक्टूबर का है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किए जाने पर पीडि़त ने अब कोर्ट से मिले इस्तगासे पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना में बनाड़ पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- महिला ने जेठ पर लगाया यौनशोषण का आरोप

बनाड़ पुलिस ने बताया कि जालेली दइकड़ा नांदड़ी निवासी नत्थाराम पुत्र मादाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 29 अक्टूबर को नांदड़ी फांटा स्थित एक्सिस मोटर शॉप पर बैठा था। तब एक बिना नंबर ब्रेजा कार में कोकूंडा का रहने वाला सुनील पुत्र मानाराम विश्नोई, अर्जुन राम पुत्र जोराराम, सालवांकलां के राकेश पुत्र ओमाराम एवं अकथली का सुनील पुत्र सुखदेव विश्रोई आए और मारपीट कर जबरन कार में डालकर ले गए। रास्ते भर में उसके साथ थापों मुक्कों से मारपीट की गई। बाद में खोखरिया के पास में एक बोलेरो को बुलाया और जिसमें डालकर छुड़वा दिया गया। पुलिस ने बताया कि अब केस दर्ज किया गया है। इनके बीच कोई आपसी अनबन चली आ रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews 

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026