Doordrishti News Logo

स्कूटी सवार युवक महिला से बैग छीन भागे

जोधपुर,शहर में बाइक और स्कूटी सवार लुटेरों ने तीन दिन में तीन स्थानों पर बैग मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पहले देवनगर फिर उदयमंदिर और सरदारपुरा थाना क्षेत्र में बैग लूट की घटना हुई है।

सरदारपुरा वाली लूट में स्कूटी सवार युवकों ने यह कारस्तानी की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में लगी है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Digifest 2022: जोधपुर में तीन दिवसीय आईटी का महाकुंभ शुक्रवार से

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 4 एफ 2 न्यू पावर हाउस रोड पर रहने वाली राधिका पत्नी उमेश व्यास की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह रात को अपने पति के साथ स्कूटी पर सरदारपुरा प्रथम बी रोड से निकल रही थी। उसके हाथ में बैग था। तब पीछे से एक अन्य स्कूटी पर दो युवक आए और हाथ से बैग झपट कर ले गए। बैग में उसका मोबाइल और कुछ जरूरी सामान था। थानाधिकारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा। तीन दिन में यह तीसरी वारदात है। इसके पहले देवनगर में नट बस्ती मोड़ पर महिला से बैग लूटा गया तो नई सडक़-कालटैक्स रोड पर भी महिला के हाथ से बैग लूटा गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed