Doordrishti News Logo

फर्जी पट्टा बनाकर बैंक से 70 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की सरदारपुरा पुलिस ने बैंक मेें फर्जी पट्टा और दस्तावेज देकर लाखों की ठगी एवं धोखाधड़ी करने वाले एक शख्स को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथ अन्य लोगों के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट हुई थी। जिसमें अभी जांच की जा रही है। बैंक से तकरीबन 70 लाख की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें-ज्वैलरी शॉप में चोरी,सवारी टैक्सी में आए और हजारों के चांदी आइटम पार कर गए

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि एयू स्माल फाइनेंस बैंक लिमिटेड अजमेर रोड जयपुर के जरिए प्रदीप बोहरा पुत्र एसके बोहरा अधिकृत अधिकारी की तरफ से रिपोर्ट 24 अगस्त को दी गई थी। इसमें बताया कि भाटी भवन लोको रोड के अमित भाटी, कविता बोराणा, पीनू बोराणा, सेठ भारती, अंकित बूब एवं सोजत रोड पाली के मुकेश टाक पुत्र मीठा लाल टाक ने अपने व्यवसायिक कार्य के लिए 20 लाख का लोन लिया था।

इन लोगों ने फर्जी पट्टे और दस्तावेजों का उपयोग कर लिया और बैंक ऋण की अदायगी भी समय पर नहीं की। आरोपियों ने बैंक को धोखे में रख कर तकरीबन 70 लाख रूपए हड़प लिए।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि प्रकरण में तफ्तीश कर अब पाली जिले के सोजत रोड सीनियर सैंकण्डी स्कूल के पास में रहने वाले मुकेश टाक पुत्र मीठालाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026