Doordrishti News Logo

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष 10-11 को जोधपुर दौरे पर

जोधपुर,राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशनलाल जैदिया 10 व 11 नवंबर को जोधपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार किशनलाल जैदिया गुरूवार 10 नवंरब को जोधपुर सर्किट हॉउस में सफाई कर्मचारियों के अभाव अभियोग सुनेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

शनिवार,11 नवंबर को किशनलाल जैदिया प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक नगर निगम (उत्तर)जोधपुर के सभागार में आयुक्त नगर निगम उत्तर,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व अनुसूचित जाति जनजाति विभाग वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड जोधपुर के प्रतिनिधियों के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें- ज्वैलरी शॉप में चोरी,सवारी टैक्सी में आए और हजारों के चांदी आइटम पार कर गए

दोपहर 1.30 से सांय 5.30 बजे तक तक नगर निगम (दक्षिण)जोधपुर के सभागार में आयुक्त नगर निगम दक्षिण,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व अनुसूचित जाति जनजाति विभाग वित्त एवं विकास निगम जोधपुर के प्रतिनिधियों के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में बैठक करेंगे। वे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। 12 नवंबर को प्रातः 8 बजे जैदिया पोकरण के लिए रवाना होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026