Doordrishti News Logo

सर्किट हाउस पर कार बेकाबू होकर रेलिंग से टकराई

जोधपुर,शहर के सर्किट हाउस रोड पर चल रही एक कार अचानक बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गई। उसी समय पीछे से आ रही एक नैनो कार भी टकरा गई। गनीमत रही हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। कार को महिला चला रही थी। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने गाडिय़ों को साइड करवाया।

ये भी पढ़ें- 10 हजार करोड़ रूपए की विभिन्न पेयजल योजनाओं को मंजूरी

the-tax-on-the-circuit-house-was-uncontrollable-and-collided-with-the-railing

रातानाडा थाना पुलिस ने बताया कि सर्किट हाउस की तरफ से एक होंडा अमेज कार आ रही थी। कार चला रही निशा बाफना की अचानक बीपी लो हो गया। इसके चलते वे कार पर नियंत्रण नहीं रख सकीं और कार बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गई। तब पीछे से आ रही एक नैनो कार भी टकरा गई। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने थाने में रिपोर्ट नहीं दी। कुछ माह पहले भी एक कार सर्किट हाउस की रेलिंग से टकरा गई थी। व्यस्त रोड होने के चलते यहां रोजाना हजारों गाडियां निकलती हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed