अन्नकूट और सम्मान समारोह शनिवार को
नीलकंठ महादेव मंदिर
जोधपुर,गुलाब नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में शनिवार को अन्नकूट,दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष गणपत सालेचा ने बताया कि सायं साढ़े सात बजे होने वाले कार्यक्रम में विधायक सूर्यकांता व्यास,महापौर वनीता सेठ और सुदर्शन सेवा समिति के अध्यक्ष रतनलाल सर्राफ विशिष्ट अतिथि होंगे।
ये भी पढ़ें- इंजीनियरिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
उन्होंने बताया कि इस दौरान समिति की ओर से मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय का रेल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान किया जाएगा। समिति के महासचिव राजेन्द्र सारस्वत के अनुसार मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक लिखमीचंद बागरेचा हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

एसएन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई 19 छात्र निलंबित

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

