Doordrishti News Logo

राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल की टीम उपविजेता

जोधपुर,स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय बड़ली, मण्डोर की बालिका टीम ने महुआ (दौसा) में आयोजित राज्य स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष उपविजेता रहकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्य डूंगर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्थानीय विद्यालय की टीम को विद्यालय के शिक्षक सुखदेव शर्मा व पिंकी सोलंकी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। टीम का नेतृत्व दिव्यांशी सुथार ने किया।

टीम की उपलब्धि पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जोधपुर भल्लुराम खीचड़, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (केरू) राजुराम चौधरी,एसडीएमसी सदस्यों व विद्यालय के स्टॉफ ने टीम के सदस्यों को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि गत 29 सितम्बर को बाप जोधपुर में आयोजित क्लस्टर स्तरीय बैण्ड प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल मण्डोर की बालिका टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपनी दावेदारी सुनिश्चित की थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026