Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने 8 फरवरी से कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया है लेकिन इस हेतु शिक्षक अभिभावक बैठक कार्य दिवस में ही करने की मांग की है। संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुभाष विश्नोई ने बताया कि संगठन द्वारा शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ राजपत्रित अवकाश 7 फरवरी के दिन को शिक्षक अभिभावक बैठक करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने तथा अवकाश के बदले क्षति पूर्ति अवकाश देने की मांग की क्योंकि शिक्षक कोरोना वैश्विक महामारी के शुरुआत से ही लगातार अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहा है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा लगातार अवकाश में कटौती की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा आपदा के नाम पर शिक्षकों के अवकाश के उपभोग पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को राजपत्रित अवकाश से वंचित रखना न्यायोचित नहीं है अगर शिक्षा विभाग द्वारा इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया जाता है तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तर्ज पर राजपत्रित अवकाश को क्षतिपूर्ति अवकाश के रूप में परिवर्तित करने की मांग की।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026