Doordrishti News Logo

दो और झुलसे लोगों ने तोड़ा दम,अब तक आठ मौतें हो चुकी

गैस विस्फोट कांड :

  • भोमाराम के जीजा का देर रात निधन
  • पड़ौसी ने आज सुबह तोड़ा दम

जोधपुर,शहर के कीर्तिनगर अन्नसागर इलाके मेें 8 अक्टूबर को हुए अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो और लोगों की मौत हो गई। एक ने रविवार की रात में दम तोड़ा तो दूसरे ने आज सुबह एमजीएच के बर्न यूनिट में दम तोड़ दिया। एक मृतक घर मालिक भोमा राम का बहनोई लगता था और दूसरा पड़ौसी है। पुलिस ने आज दोपहर में शवों को कार्रवाई के उपरांत उनके परिजन को सुपुर्द कर दिए। इस प्रकरण में अब तक आठ जानें जा चुकी हैं। 12 लोग अब अस्पताल में भर्ती हैं। 16 घायलों में चार लोगों की अब तक जान चली गई है।

माता का थान थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि इस गैस विस्फोट कांड मेें भोमाराम की मां शोभादेवी,पत्नी सरोज,पुत्री कोमल, नीकू,पुत्र विक्की,उसका साला सुरेश लोहार की मौत पहले ही चुकी है। रविवार की रात को भोमाराम का बहनोई नागौर जिले के मेड़ता स्थित जालोरा का रहने वाला 35 वर्षीय पारसराम पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। जबकि आज सुबह भोमाराम का पड़ौसी 35 वर्षीय अशोक जोशी पुत्र मूलाराम भी चल बसा। शवों को कार्रवाई कर उनके परिजन के सुपुर्द किए गए है।

उल्लेखनीय है कि गत आठ अक्टूबर को मगरापूंजला स्थित अन्नासागर कीर्ति नगर में यह हादसा हुआ था। हादसे में भोमाराम का परिवार खत्म हो गया है। अब एक बेटी अस्पताल में उपचाराधीन है,खुद भी से झुलसा हुआ है। पहले दो बेटियां, बेटा और मां के बाद पत्नी के निधन से पूरा परिवार खत्म हो गया है। एक मात्र बेटी अब बची है जो अस्पताल में उपचाराधीन है।

गैस सिलेण्डरों में आग व विस्फोट से आठ अक्टूबर शनिवार को अन्नासागर गली-1 निवासी भोमाराम लोहार की पुत्री कोमल व नीकू, पुत्र विक्की और साला सुरेश लोहार जिंदा जल गए थे। उसकी पत्नी सरोज और मां शोभादेवी भी झुलसे थे। हादसे में घायल 16 में चार लोगों की और मौत हो चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026