शिव मंदिर रोड पर ऑन लाइन गेम खेल रहे थे,तीन गिरफ्तार
- पास में मिला अफीम का दूध
- दो प्रकरण दर्ज
जोधपुर,शहर की रातानाडा पुलिस ने शिव मंदिर रोड पर तीन युवकों को ऑनलाइन गेमिंग करते पकड़ा। उनके मोबाइल पर कई ऐप के साथ पेटीएम आदि मिले। इस पर पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास तलाशी में 24 ग्राम अफीम का दूध भी मिला। पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज किए। एनडीपीएस एक्ट में उन्हें जमानत मिल गई। मगर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि शिव मंदिर रोड स्थित एक होटल के सामने तीन युवक ऑनलाइन गेमिंग करते मिले। लोगों को फायदा और नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इनके पास से मोबाइल जब्त किए गए। जिसमें ऑनलाइन गेमिंग एप मिले साथ ही पेटीएम वालेट भी देखा गया।
पुलिस ने इस बारे में चाखू के मोटाई निवासी दिनेश विश्रोई, हंसादेश लोहावट निवासी सुरेश विश्रोई एवं भोजासर के नोखडा चारणान निवासी कृष्ण कुमार विश्रोई को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण बनाया गया। पास में तलाशी लिए जाने पर 24 ग्राम अफीम का दूध भी मिला। इस पर अलग से एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया। एनडीपीएस एक्ट में उन्हें जमानत मिल गई मगर धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

