Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती सांगरिया बिजलीघर के पास में ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया। गाड़ी का चालक बाद में मौके से फरार हो गया। पुलिस अब गाड़ी नंबर से तलाश में लगी है। बासनी पुलिस ने बताया कि सांगरियां स्थित तांडिय़ों की ढाणी निवासी 17 साल की मनीषा पुत्री गंगाराम और उसका भाई करण अपनी बाइक पर घर से ननिहाल कुड़ी की तरफ जा रहे थे। तब सांगरिया बिजलीघर के पास में पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई बहन घायल हो गए। तब उन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। मगर मनीषा की उपचार के बीच मौत हो गई। करण जख्मी हुआ और उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बासनी पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मृतका मनीषा के चाचा डूंगर जाट की तरफ से ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026