Doordrishti News Logo

मकान और दुकान में चोरों ने लगाई सेंध,नगदी जेवरात चुराए

जोधपुर,शहर के माता का थान स्थित मदेरणा कॉलोनी में एक बंद मकान मेें अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। दूसरी तरफ झालामंड में आई एक दुकान का शटर तोड़कर चोर नगदी चुरा ले गए।

माता का थान पुलिस ने बताया कि हंसलाव की पोल मंडोर निवासी शुभम पुत्र दुर्गाप्रसाद की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक मकान मदेरणा कॉलोनी में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पीछे है। यह मकान पिछले दो तीन दिन से सूना पडा था। इस बीच अज्ञात चोरों ने घर के मुख्य द्वार के ताले तोड़ कर प्रवेश किया और वहां से 35 हजार की नगदी, सोने की चेन,टोप्स जोडी,अंगुठियां एवं चांदी के आइटम आदि चोरी कर ले गए।

घर में ताले टूटे होने की जानकारी पड़ॉसी द्वारा दी गई। इधर कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: पीपाड़ शहर के चिरढाणी हाल सेक्टर 4 निवासी बलवीरसिंह पुत्र रेवंत सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक दुकान झालामंड चौराहा के पास में है। दुकान के शटर के ताले तोड़कर अज्ञात चोर गल्ले से नगदी चुरा ले गया। गल्ले से 10-15 हजार की नगदी चोरी होना बताया गया है। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026