Doordrishti News Logo

रेलवे वेलफेयर इन्सपेक्टर एवं तकनीशियन 3.35 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

जोधपुर,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर एसयू इकाई द्वारा बुधवार रात में राजेन्द्र गुर्जर वेलफेयर इन्सपेक्टर रेलवे मंडल,भगत की कोठी,जोधपुर एवं नन्दकिशोर तकनीशियन (क्रेनजमादार) रेलवे डीजल शेड, भगत की कोठी,जोधपुर को परिवादी से 3 लाख 35 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जोधपुर एसयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य कारणों से तकनीकी पद से अयोग्य करार दिये जाने के पश्चात श्रेणी परिवर्तन की पत्रावली पर पक्ष में अनुशंसा करने की एवज में राजेन्द्र गुर्जर वेलफेयर इन्सपेक्टर रेलवे मंडल,भगत की कोठी जोधपुर द्वारा अपने दलाल नन्दकिशोर तकनीशियन
(क्रेन जमादार) रेलवे डीजल शेड, भगत की कोठी जोधपुर के माध्यम से परिवादी से 3 लाख 35 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी,जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरविजन में एसीबी जोधपुर एसयू इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर बुधवार को पुलिस निरीक्षक मनीष वैष्णव एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए राजेन्द्र गुर्जर वेलफेयर इन्सपेक्टर रेलवे मंडल,भगत की कोठी, जोधपुर एवं नन्दकिशोर तकनीशियन (क्रेन जमादार) रेलवे डीजल शेड,भगत की कोठी,जोधपुर को परिवादी से 3 लाख 35 हजार रुपये (35 हजार रुपये भारतीय मुद्रा एवं 3 लाख रुपये डमी केरेंसी) की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026