Doordrishti News Logo

नेहरू नगर महिला प्रकोष्ठ ने गणपति को धूमधाम से किया विदा

जोधपुर,शहर के बिरला स्कूल के सामने स्थित नेहरू नगर में महिला प्रकोष्ठ द्वारा गणपति विसर्जन पर शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में ढोलथाली व डीजे की धुनों पर समस्त नेहरू नगर के निवासी झूमते दिखाई दिए। पूरे रास्ते भर शोभायात्रा के काफिले पर पुष्प वर्षा होती रही। हर तरफ रंग और गुलाल उड़ती हुई दिखाई दी जिसमें नेहरू नगर के समस्त परिवारों द्वारा सहयोग किया गया।

कार्यक्रम दोपहर सवा दो बजे शुरू हुआ जिसमें महिलाओं ने सजधजकर भाग लिया। गौरतलब है कि कई वर्षों बाद नेहरू नगर में इस प्रकार का आयोजन किया गया है इस वजह से बड़े बुजुर्गों व बच्चों में भारी उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं, मोहल्लावासियों ने बताया कि पहली बार महिला कार्यकारिणी द्वारा समुहिक चन्दा एकत्रित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी व्यवस्थाओं की सभी ने सराहना की।शोभायात्रा में मोहल्ले के 3 गणपति एक साथ एक ही वाहन में विराजमान होकर निकले शोभायात्रा नेहरू नगर से गांगणा तालाब तक गई जहां पूजा अर्चना के बाद गणपति प्रतिमा विर्सजित की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews