Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती डांगियावास के सालवांखुर्द की सरपंच मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई। ग्राम विकास अधिकारी उनकी नहीं सुनता है और मनमानी करता है। सरपंच का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी की मनमानी से कईयों का काम अटका पड़ा है और उसे तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कराया जाए। इस बाबत उन्होंने जिला प्रशासन एडीएम द्वितीय को ज्ञापन भी दिया है। दरअसल आज दिन में सालवांखुर्द गांव की महिला सरपंच आनंदकंवर राठौड़ कलेक्ट्रेट पहुंच गई। यहां कलेक्टर कार्यालय के बाहर फर्श पर बैठ गई। तब एक महिला कार्मिक ने समझाइश कर कुर्सी पर बैठने का अनुरोध किया। सरपंच आनंद कंवर ने उसके प्रस्ताव को ठुकराते हुए खड़ी रही। उनका आरोप है कि सालवां गांव ग्राम पंचायत का विकास अधिकारी अपनी मनमानी करता है जिससे काम नहीं होता है, इससे वह परेशान है। वे उसके स्थानांतरण की मांग करने लगी थी। बाद में एडीएम द्वितीय को उन्होंने इस बाबत एक ज्ञापन भी दिया।

Related posts:

नए आयकर अधिनियम की जानकारी दी

September 16, 2026

फर्जी नंबर की फॉर्चूनर से 378 किलो डोडापोस्त बरामद तस्कर फरार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026