जोधपुर, नगर निगम दक्षिण जोन वार्ड 67 के रातानाडा, यूथ हास्टल के पास स्थित हरिजन बस्ती में मोहल्ला विकास समिति की ओर से रातानाडा थाना के नव पदासीन (नवनियुक्त) एसएचओ लीलाराम मेघवाल का समिति के सलाहकार नारायण गुंद ने साफा पहनाकर व समिति के अध्यक्ष राजेश तेजी, सचिव सीताराम पंडित, कोषाध्यक्ष व निगम दक्षिण वार्ड 65 के प्रभारी सोहनलाल गुंद, वार्ड 71 दक्षिण के पार्षद जेठुसिंह परिहार सहित नेमीचंद तेजवानी, बंशीलाल धारु, चंद्रप्रकाश कंडारा और भांड समाज के नागरिकों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सीताराम पंडित, सोहनलाल गुंद और जेठुसिंह परिहार ने मोहल्ले की सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा लगवाने, रात्रि में स्थाई रूप से पुलिसकर्मी नियुक्त करने या नियमित गश्त करने की अपील की। गजानंद मंदिर दर्शनार्थियों व आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर की ओर जाने वाली रोड पर निगरानी हेतु कैमरा लगवाने व रात्रि में नियमित पुलिस गश्त का प्रस्ताव रखा जिससे अपराधिक गतिविधियों से निजात मिल सके। एसएचओ लीलाराम मेघवाल ने अभिनंदन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आमजन की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया। समिति अध्यक्ष राजेश तेजी ने उपस्थित सभी महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

