Doordrishti News Logo

देचू गुमानपुरा से निकले चचेरे भाईयों के शव पंपिंग स्टेशन गगाड़ी में मिले

जोधपुर,शहर के मथानिया पुलिस थाना क्षेत्र में राजीव गांधी नहर में बहकर आए दो युवकों के शव गगाड़ी स्थित पंपिंग स्टेशन की जाली में फंसे मिले। युवक 26 अगस्त की सुबह अपने घर देचू गुमानपुरा से बाईक लेकर निकले थे। मथानिया पुलिस ने इस बारे में मर्ग की कार्रवाई की है। दोनों चचेरे भाई थे।

थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि देचु के गुमानपुरा निवासी शेराराम पुत्र मगनाराम मेघवाल और उसका चचेरा भाई अगराराम पुत्र पोकरराम मेघवाल 26 अगस्त को बाइक लेकर सुबह देचू गुमानपुरा से निकले थे। शनिवार को दोनों के शव राजीव गांधी नहर में बहकर आए,जो गगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली में फंसे मिले। इस पर पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। पहचान के बाद परिजन को बुलाया गया। शवों को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों चचेरे भाई थे। इस बारे में मृतक शेेराराम के भाई हरजीराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

युवक की रेल की चपेट में आने से मौत

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि संजय कॉलोनी भगत की कोठी रेलवे ट्रेक पर शनिवार को चामू के राजपूतों का बास रोहिणा निवासी 36 साल के महिपाल सिंह पुत्र नखत सिंह राजपूत का शव रेलवे ट्रेक पर मिला। उसके रिश्तेदार ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: