सात दिवसीय फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारम्भ
- आज़ादी का अमृत महोत्सव
- पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
- बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने देखी फिल्म ‘गाँधी’
जोधपुर,आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला में जोधपुर शहर में 25 अगस्त से 1 सितम्बर-2022 तक स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए एटनबरों द्वारा निर्देशित महात्मा गांधी के जीवन और सिद्धांतों पर आधारित फिल्म ‘गांधी’ का प्रदर्शन किया जा रहा है।
पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी ने फीता काटकर इस सात दिवसीय फिल्म प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुवार को आईनॉक्स अंसल रॉयल प्लाजा में किया।

फिल्म प्रदर्शन के इस आयोजन में जिला प्रशासन द्वारा स्कूल विद्यार्थियों के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण एवं मीडिया कर्मियों को भी आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर नरेश जोशी,प्रो.अयूब खान, गणपत सिंह चौहान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, एसपी (ग्रामीण) अनिल कयाल जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अवधेश मीणा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रथम) मदन लाल नेहरा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) राजेंद्र डांगा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर-प्रथम) रामचंद्र गरवा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर-द्वितीय) गरिमा शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

