Doordrishti News Logo

वृहद स्तर पर क्रियान्वयन के लिए अभियान 15 सितंबर तक

राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन वर्ष 2022-23

जोधपुर,राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन वर्ष 2022-23 में प्रभावी एवं वृहद स्तर पर क्रियान्वयन किए जाने के लिए 15 सितम्बर तक राज्य में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें वर्ष 2022-23 के लक्ष्यों से 150 प्रतिशत आवेदन प्राप्त करने तथा कृषि सिंचाई जल के दक्षतापूर्वक उपयोग के लिए सभी किसानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उपनिदेशक,उद्यान जयनारायण स्वामी ने बताया कि जिले में गुरूवार को पंचायत समिति-लूणी, मण्डोर एवं देचू में अभियान आयोजित हुआ तथा इसी प्रकार 26 अगस्त को केरू,29 अगस्त को घवा,चामू,30 अगस्त को बिलाड़ा एवं लोहावट,8 सितम्बर को पीपाड़ शहर,भोपालगढ़, फलोदी,12सितम्बर को बावड़ी,तिंवरी, घंटियाली,आऊ। इसी क्रम में 13 सितम्बर को ओसियां, बालेसर,14 सितम्बर को भोपालगढ़. बाप,बापिणी एवं 15 सितम्बर को सेखाला में पंचायत समिति स्तर पर अभियान आयोजित किये जायेंगे।

कृषक पोर्टल माध्यम से करें आवेदन

15 सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन अभियान में कृषक हिस्सा लेकर फव्वारा,मिनी-फव्वारा एवं सिंचाई के लिए राज. किसान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसके अन्तर्गत आवेदन करने वाले किसानों को 70 एवं 75 प्रतिशत (श्रेणीवार) अनुदान का लाभ मिल सकेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: