Doordrishti News Logo

मृतक के भााई ने लगाया पत्नी पर परेशान करने का आरोप

युवक के ट्रेन से सुसाइड करने का मामला

जोधपुर, शहर के कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में गत 10 अप्रेल को युवक के ट्रेन से कट कर जान देने के प्रकरण मेें अब मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और एक अन्य पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज कराया है। उसकी पत्नी के अन्य युवक से संबंध का आरोप लगाया है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि पाली के एक युवक ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके भाई ने गत 10 अप्रेल को कुड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कट कर जान दी थी। तब मामले में पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने अब मृतक के भाई की रिपोर्ट पर उसकी पत्नी एवं एक युवक राहुल मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में आरोप है कि उसके भाई ने अपनी पत्नी से परेशान होकर जान दी थी। पुलिस प्रकरण में जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: