Doordrishti News Logo

औषधि व वैक्सीन खरीद के लिए 30 करोड़ की मंजूरी

जयपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लम्पी स्किन डिजीज से बचाव एवं रोकथाम के लिए औषधि एवं वैक्सीन खरीदने हेतु 30 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। राज्य सरकार लम्पी स्किन डिजीज के रोकथाम एवं बचाव के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। इससे पहले बिना टेंडर के जरूरत की दवाईयां खरीदने जैसे निर्णय किए जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि पशुपालन विभाग द्वारा वर्तमान में प्रदेश भर में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिलाधिकारियों को औषधि एवं वैक्सीन खरीदने हेतु पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 30 करोड़ रूपए के अतिरिक्त प्रावधान का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रस्ताव के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा यह वित्तीय मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पशुधन में फैल रही लंपी स्किन डिजीज से बचाव के लिए वैक्सीन एवं औषधियां आवश्यक मात्रा तथा कम समय में खरीदी जा सकेंगी एवं बीमारी को फैलने से रोका जा सकेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

खुनखुना फाटक पर ट्रेन से पहले सुरक्षा का ‘इंटरलॉक’ कवच

September 2, 2026

जिले के सात नगरीय निकायों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया संपन्न

September 2, 2026