Doordrishti News Logo

सीवरेज पानी और टूटी सड़कों को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

जोधपुर, शहर के प्रतापनगर स्थित गुरों का तालाब निवासियों ने आज सुबह सडक़ पर रास्ता जामकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र में सीवरेज की समस्या बनी है। सडक़ों की हालत भी खस्ता है मगर कोई सुनवाई नहीं कर रहा। रास्ता जाम होने और प्रदर्शन की सूचना पर नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी वहां पहुंचे।

जानकारी के अनुसार गुरों का तालाब क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने आज सुबह सडक़ पर उतर प्रदर्शन करने के साथ रास्ता जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि काफी समय से सीवरेज की समस्या बनी है। पानी बाहर सडक़ों पर बहता है, जिससे लोगों को आने जाने में समस्या होती है। क्षेत्र की सडक़ें भी टूटी फूटी हालत में हैं। सूचना मिलने पर नगर निगम प्रशासन के सफाई प्रभारी,वार्ड पार्षद सहित कई लोग वहां पहुंचे और समझाइश कर रास्ता खुलवाया। नगर निगम ने सीवर गाड़ी को बुलाकर सीवरेज लाइन की सफाई शुरू करवाई। तब जाकर लोग शांत हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026