Doordrishti News Logo

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन

सरस्वती बाल वीणा भारती उमावि में हुआ आयोजन

जोधपुर,सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन कार्यक्रम छतरसिंह पीडियार सीओ स्काउट मंडल मुख्यालय जोधपुर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। संस्था प्रधान ने बताया कि इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी 860 विद्यार्थी, स्टाफ सदस्य एवं अभिभावक भागीदार बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक विक्रमसिंह ने की। मुख्य अतिथि छतरसिंह ने सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए भारत के गौरवमयी इतिहास की एक झलक प्रस्तुत की एवं देश सेवा को समर्पित रहने का आह्वान किया।

under-the-amrit-festival-of-independence-group-singing-of-patriotic-songs

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों से घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। समारोह अध्यक्ष विक्रमसिंह ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा पहुंचे ऐसा प्रयास जारी रखें। देश भक्ति गीत गायन में म्यूजिशियन गौरव कच्छावाह की विशेष भूमिका रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: