रिक्तियां भैरूजी चौराहा पर संदिग्ध युवक से दस मोबाइल जब्त
जोधपुर, शहर के रिक्तियां भैरूजी चौराहा के पास में यातायात पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रूकवाया। उसके पास से तलाशी में दस मोबाइल एक साथ बरामद हुए। मामला संदिग्ध लगने पर भगत की कोठी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अब इस संदिग्ध युवक से पूछताछ में जुटी है। युवक ग्रामीण इलाके का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के अनुसार यातायात पुलिस रात को रिक्तियां भैरूजी चौराहा के पास में तैनात था। तब एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। वह सही ढंग से जवाब नहीं देने पर उसके पास तलाशी में एक साथ दस मोबाइल फोन मिलने पर पुलिस भी सकते में आ गई। मोबाइल चोरी के प्रतीत होने पर भगत की कोठी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पकड़े गए युवक से अब पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

