Doordrishti News Logo

खाटू श्यामजी मंदिर में भगदड़, 3 महिलाओं की मौत,4 लोग घायल

  • प्रधानमंत्री मोदी,मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया दुःख
  • हादसे की जांच के आदेश
  • मृतकों के परिजन को 5-5 लाख मुवावजे की घोषणा

सीकर, राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्यामजी मंदिर में सोमवार सुबह दर्शनार्थियों में भगदड़ मच जाने से 3 महिलाओं श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। मृतकों में शांति देवी व माया देवी हैं और एक महिला की पहिचान अभी नही हुई है।भगदड़ में 50 वर्षीय शिवचरण, 40 वर्षीय मनोहर, करनाल की 55 वर्षीय इंदरा देवी, अलवर की 40 वर्षीय अनोजी घायल हुए हैं जिसमें मनोहर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

stampede-in-khatu-shyamji-temple-3-women-killed-4-injured

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाटू श्यामजी मंदिर में यह हादसा सुबह पांच बजे उस समय हुआ जब दर्शनार्थियों में दर्शन करने की होड़ में दबाव बढ़ जाने से भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि यहां दर्शन के लिए रात से ही लाइन लग गई थी। सुबह जैसे ही मंदिर दर्शन का गेट खुला दर्शनार्थियों का दबाव बढ़ गया जिससे भगदड़ मच गई और यह हादसा हो गया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुःख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खाटू श्यामजी में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत से दुखी हूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुःख जताया है। गहलोत ने कहा कि हादसे में मारी गईं तीनों महिलाओं के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने इस हादसे को दुःखद बताया और संवेदना व्यक्त की।

राजस्थान सरकार ने खाटू श्यामजी में हुए हादसे में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। सीकर जिला प्रशासन ने कहा है कि यह हादसा भगदड़ से नही मंदिर दर्शन का गेट खोलते समय दबाव बढ़ जाने के कारण हुआ। पुलिस के अनुसार मंदिर के बाहर भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही मंदिर के गेट खुले लोगों में आगे बढ़ने की होड़ लग गई। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि धक्का-मुक्की में एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी, इसके पीछे आ रहे लोग भी गिरने लगे। भगदड़ की सूचना पर तुरन्त पुलिस टीम मंदिर पहुंची और हालात संभाले। व्यवस्था सम्भालने के बाद मंदिर में दर्शन दुबारा शुरू हो गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026