ज्वैलरी शॉप का रोशनदान हटाकर चोर लाखों की चांदी ले गए
- सुबह दुकानदार पहुंचा तो दुकान साफ मिली
- पुलिस ने किया मौका मुआयना
जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र में रात को अज्ञात चोर एक ज्वैलरी शॉप में सेंध मार गए। आज सुबह दुकानदार पहुंचा तो घटना का पता लगा। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। दुकान के ताले नहीं तोड़े गए बल्कि रोशनदान की खिडक़ी हटाकर वारदात को अंजाम दिया गया। दुकान से लाखों की चांदी चोरी होना सामने आया है। आशंका है कि इसमें किसी बच्चे का सहारा लिया गया है। रोशनदान खिडक़ी में बच्चे के निकलने जितनी जगह देखी जा सकती है। फिलहाल पुलिस मौका मुआयना के साथ तफ्तीश में जुटी है।
खांडाफलसा थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि मोची मार्केट में श्रीकुबेर ज्वैलर्स है। रात को दुकान मालिक राजेंद्र सोनी दुकान बंद कर घर चला गया था। दुकान में चांदी का काम होता है। आज सुबह लौटा और दुकान के ताले खोले। अंदर प्रवेश करने पर उसका सिर ठनक गया। दुकान में रखे चांदी के गहने और चांदी गायब मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने रात में दुकान में लगे रोशनदान की खिडक़ी को हटाकर उसमें प्रवेश किया है। आशंका है कि इसमें किसी बच्चे का हाथ हो सकता है। फिलहाल जांच के साथ आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

