मशक्कत कर पता लगा मॉक ड्रिल थी, रेस्पांस टाइम नोट
जोधपुर, शहर के कायलाना झील में सुसाइड के केस रोजाना सामने आ रहे हैं। इन दिनों बारिश का सीजन चलने के साथ कायलाना में पानी की आवक भी हो रखी है। काफी हद तक कालयाना पानी से भरा है। सुबह 11 सूचना आई कि कायलाना झील में पर्यटकों से भरी एक नाव डूब गई है। इस पर तुरंत पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। पुलिस के आला अफसर तत्काल वहां पहुंचने शुरू हो गए। बाद में पता लगा कि यह प्रशासनिक स्तर पर मॉक ड्रिल की गई थी। तब अफसरों की सांस में सांस आई।
प्रतापनगर एसीपी प्रेम धणदे ने बताया कि सुबह 11 बजे सूचना मिली कायलाना झील में एक नाव डूबी है, जिसमें कुछ सवार हो सकते हैं। इस पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोरों मालवीय बंधुओं को भी सूचना दी गई। सूचना के साथ पुलिस की एसडीआरएफ, सिविल डिफेंंस गोताखोर आदि वहां पहुंच गए। पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव, एडीसीपी पश्चिम हरफूल सिंह, एसीपी प्रतापनगर प्रेम धणदे, सूरसागर थानाधिकारी गौतम डोटासरा,राजीव गांधी नगर थाना धिकारी अनिल यादव के साथ ही मालवीय बंधु गोताखोर भी वहां आए। अधिकारियों के पहुंचने का रेस्पांस टाइम नोट किया गया। यह मॉक ड्रिल निकलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

