Doordrishti News Logo

आधा दर्जन स्थानों से बाइक चोरी, प्रकरण दर्ज

जोधपुर,शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने अधा दर्जन स्थानों से बाइक चुराई। संबंधित थाने में मामले दर्ज कराए गए। देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में प्रतापनगर सदर थाने के पीछे रहने वाले रमेश कुमार पुत्र नथूराम प्रजापत ने पुलिस को बताया कि वह बाबा रामदेव मदिर मसूरिया आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।

इसी तरह प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि नाडी मौहल्ला बरकतुल्ला खां कॉलोनी आखलिया चौराहा निवासी रणजीत पुत्र देवीलाल की बाइक राजा मोटर्स की गली आखलिया क्षेत्र में खड़ी थी। जो चोरी हो गई। इधर मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में मेगा आवासीय योजना आंगणवा मंडोर में रहने वाले भगवानाराम पुत्र जोगाराम जाट ने पुलिस कोबताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि नया तालाब मालियों की बगेची नागौरी गेट निवासी शकील पुत्र मोहम्मद युसुफ बम्बा मौहल्ला लतीफ शाह की दरगाह के पास गया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर बासनी पुलिस के अनुसार सैनिकपुरी केवी नम्बर 2 के पीछ डिगाड़ीकलां निवासी भवानी सिंह शेखावत पुत्र भीम सिंह शेखावत की बाइक एचपी एलपीजी प्लांट मैन रोड से चोरी हो गई।

एयरपोर्ट थाने में दी रिपोर्ट में तांडियो का बास रोहिचा कला निवासी पुखराज पुत्र जवताराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रेल की दोपहर के समय वह शिकारगढ रोड पर ग्रीन गार्डन के पास माजिसा मेडिकल स्टोर पर आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाईक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

October 29, 2026
विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

October 29, 2026
बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026