Doordrishti News Logo

भारत तिब्बत पुलिस बल में नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

डॉक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जोधपुर, निकटवर्ती भोपालगढ़ के कुड़ी गांव के एक युवक से भारत तिब्बत पुलिस बल में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त ने डॉक्टर सहित दो अन्य पर इसका आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि भोपालगढ़ के कुड़ी गांव निवासी हीराराम पुत्र देवाराम देवासी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह महामंदिर इलाके में एक डॉक्टर के पास में नौकरी करता था। वहां पर पूसाराम और सुगना देवी नाम की महिला भी काम करते है। इन लोगों ने उसकी नौकरी भारत तिब्बत पुलिस बल में लगाने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रूपए ऐंठ लिए। मगर न तो नौकरी लगवाई और न ही अब रूपए लौटा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि नौकरी के लिए रूपए कुछ अरसे पहले दिए थे। इसमें मुख्य रूप से पूसाराम ने उससे रूपए लिए हैं। डॉक्टर की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। मामला धोखाधड़ी में दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026