गोयल हॉस्पिटल में हुआ जटिल जोड़ प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन

जोधपुर, जिले के नजदीक पलासनी गाँव निवासी 65 वर्षीय दुर्गाराम के दोनों पैर घुटने से करीब 50 डिग्री मुड़े हुए थे। मरीज लेटने पर भी पैर सीधा नहीं कर सकता था और चलने फिरने में बहुत ज्यादा रूकावट थी। गोयल हॉस्पिटल के जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ.अमित शर्मा ने मरीज को देखकर दोनों घुटने बदलने की सलाह दी।

मरीज के परिजनों ने आपस में सलाह मशविरा करके मरीज का ऑपरेशन कर घुटनों को बदलने की सहमति प्रदान की। जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अमित शर्मा ने 3 हफ्ते के अंतराल में मरीज के दोनों घुटने बदल दिए। अब मरीज दोनों पैरों पर सीधा खड़ा हो पा रहा है एवं बिना किसी दिक्कत के आराम से चल पा रहा है तथा मरीज को लेटने पर भी उसके पावं सीधे हो पा रहे है। काफी साल पुरानी विकृति से मरीज को इस ऑपरेशन द्वारा छुटकारा मिला। डॉ.अमित शर्मा ने बताया कि मरीज का पूर्ण ईलाज मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के अन्तर्गत पूर्णतया नि:शुल्क किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: