Doordrishti News Logo

भीतरी शहर में अज्ञात शख्स ने मारपीट कर युवक से रूपए लूटे

जोधपुर,शहर के अंदरूनी क्षेत्र गुलाब सागर के पास में एक युवक का अज्ञात दो शख्स ने रास्ता रोककर मारपीट की और उससे पांच हजार रूपए लूट लिए। पीडि़त ने इस बारे में सदर कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया है। घटना में आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशोंं की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस बारे में उम्मेद चौक गोपाल पोल निवासी हुकमसिंह पुत्र जगदीश सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह सोमवार को गुलाब सागर एरिया से निकल रहा था। तब दो अज्ञात शख्स ने उसका रास्ता रोका और मारपीट करने लगे। उसकी जेब में रखे पांच हजार रूपए भी छीन कर ले गए।पुलिस ने बताया कि घटना में अब एएसआई नाथूराम की तरफ से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के प्रयास जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026