Doordrishti News Logo

बेहतर पुलिसिंग और सोशल मीडिया पर पुलिस का रहेगा फोकस

नवनियुक्त पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने संभाला कार्यभार

जोधपुर, नवनियुक्त पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ ने सोमवार सुबह पुलिस आयुक्तालय में पदभार ग्रहण किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के साथ अच्छे समाज की स्थापना पुलिस की प्राथमिकताएं रहेगी। सोशल मीडिया पर पुलिस की पूरी नजर के साथ फोकस रहेगा। इसके लिए अभय कमांड को और मजबूत किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त गौड़ ने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशानुसार प्राथमिकताएं रहेंगी। जिसमें बेहतर पुलिसिंग के साथ अच्छे समाज की स्थापना और शहर में सामाजिक सौहार्द कायम रखना शामिल रहेगा। सीएलजी बैठकों के साथ आमजनता से संवाद कायम रहे इसके लिए पुलिसिंग पर जोर रहेगा। आमजन में किसी चेन स्नेचिंग, लूटपाट आदि घटनाओं से भय व्याप्त होता है, इसके लिए पुलिस की नाकाबंदी को और मजबूत किया जाएगा। सुबह दोपहर शाम को होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत नाकाबंदी का मजबूती के तौर पर किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त गौड़ ने सख्त लहजे में कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस के फोकस और पूरी नजर रहेगी। इसके लिए अभय कमाण्ड कंट्रोल को और सशक्त बनाया जाएगा। सोशल मीडिया पर आने वाले हर संदेश, ट्वीटर आदि जो गलत धारणा से प्रेरित होंगे उसके लिए तुरंत केस दर्ज किया जाएगा।

शहर में बढ़ते अवैध हथियारों की तस्करी के बारे में पुलिस आयुक्त गौड़ ने बताया कि इसके लिए कमिश्नरेट की जिला स्पेशल टीम और क्राइम स्पेशल टीमों को और सख्ती से कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए सघन नाकाबंदी पर जोर रहेगा।

दिया गार्ड ऑफ ऑनर

पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ को पदभार ग्रहण से पहले उनके आगमन पर पुलिस आयुक्तालय में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में उन्होंने पुलिस अधिकारियों का परिचय भी लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026