Doordrishti News Logo

राजस्थान उच्च न्यायालय ने गुजरात में चल रहे मामले की प्रगति रिपोर्ट मांगी

  • सजा स्थगन याचिका पर बहस करने आसाराम के वकील जोधपुर नहीं पहुंचे
  • सुनवाई स्थगित

जोधपुर, नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीडऩ मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की तरफ से सजा स्थगन की याचिका पर गुरूवार को राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। आसाराम की तरफ से बहस करने वाले वकील के जोधपुर नहीं पहुंचने के बाद आज सुनवाई स्थगित करने का आग्रह किया गया था।

राजस्थान हाईकोर्ट में आज न्यायाधीश संदीप मेहता व न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ में आसाराम की याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। आसाराम की तरफ से हाईकोर्ट में सजा स्थगन को लेकर तीसरी बार याचिका दायर की हुई है। इस मामले में गत 24 मई को हुई सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने सरकारी वकील को अपना जवाब पेश करने का अंतिम अवसर प्रदान किया था। आज उनकी तरफ से जवाब पेश कर दिया गया।
आसाराम की तरफ से आज बहस के लिए वकील जोधपुर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में उनके स्थानीय वकील ने खंडपीठ से सुनवाई स्थगित करने का आग्रह किया गया।

लंबित मामले की प्रगति रिपोर्ट मांगी

खंडपीठ ने इस मामले में आज गुजरात में आसा राम के खिलाफ लंबित चल रहे दुष्कर्म के एक मामले की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। उन्होंने सरकारी व आसाराम के वकील को आदेश दिया कि वे अपनी तरफ से केस की वर्तमान स्थिति की पूरी तथ्यात्मक जानकारी पेश करें।

पूर्व में आसाराम की सजा स्थगित करने की याचिका पर खंडपीठ का मानना था कि गुजरात में आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म के मामले की सुनवाई चल रही है। यदि यहां से उनकी सजा स्थगित की जाती है तो जेल से बाहर निकलते ही गुजरात पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। ऐसे में सजा स्थगन का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। इस कारण उनके खिलाफ गुजरात में चल रहे मामले की वास्तु स्थिति स्पष्ट होनी चाहिये।

31 अगस्त 2013 है जेल में

दरअसल आसाराम के गुरुकुल में पढऩे वाली एक नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया कि पंद्रह अगस्त 2013 को आसाराम ने जोधपुर के निकट मणाई गांव में स्थित एक फार्म हाउस में उसका यौन उत्पीडऩ किया। बीस अगस्त 2013 को उसने दिल्ली के कमला नगर पुलिस थाने में आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जोधपुर का मामला होने के कारण दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने के लिए उसे जोधपुर भेजा। जोधपुर पुलिस ने आसाराम के खिलाफ नाबालिग का यौन उत्पीडऩ करने का मामला दर्ज किया। जोधपुर पुलिस 31 अगस्त 2013 को इन्दौर से आसाराम को गिरफ्तार कर जोधपुर ले आई। तब से आसाराम जोधपुर जेल में बंद है। अप्रेल 2018 में कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए मरते दम तक कारावास की सजा सुनाई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मतदान सामग्री व EVM संग्रहण हेतु पोलिटेक्निक कॉलेज में विस्तृत व्यवस्था

September 10, 2026

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026