Doordrishti News Logo

महाराजा उम्मेदसिंह को 75 वीं पुण्यतिथि पर किया याद

जोधपुर, शहर में आज आधुनिक जोधपुर के निर्माता महाराजा उम्मदेसिंह की 75वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। उम्मेद अस्पताल के प्रांगण में सभी कर्मचारियों व डॉक्टरों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने उन्हें बड़ी श्रद्धा के साथ याद किया। रेलवे स्टेशन पर भी अश्वारूढ़ उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ रंजना देसाई, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भंवर सिंह जोधा, उप अधीक्षक डॉ विनय अभीचंदानी, नर्सिंग अधीक्षक रुकमणी रावल, नरसिंह, नीना चौधरी, लक्ष्मण सिंह, दीनदयाल, विक्रम सिंह, रिजवान खान, विक्रम सिंह,भंवर सिंह सहित समस्त उम्मेद अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारियों ने पूर्व महाराजा उम्मेद सिंह की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।
अस्पताल परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर मल्यापर्ण किया गया। इस अस्पताल का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने कराया था।

जोधपुर के आधुनिक निर्माता कहे जाते है उम्मेदसिंह

महाराजा उम्मेद सिंह को आधुनिक जोधपुर का निर्माता कहा जाता है। उनका जन्म आठ जुलाई 1903 को हुआ। वर्ष 1918 में मारवाड़ का महाराजा बनने के बाद उन्होंने जोधपुर के विकास पर ध्यान केन्द्रित किया। उन्होंने यहां पर कई स्कूल और कॉलेज खुलवाए। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि जवाई बांध का निर्माण करवा कर वहां से नहर के जरिए पानी जोधपुर लाना रहा। इस कारण जोधपुर शहर के पेयजल संकट का स्थाई समाधान हुआ। उन्होंने अकाल पीडि़त मारवाड़ के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भव्य उम्मेद भवन का निर्माण करवाया। इसके अलावा शहर में महात्मा गांधी व उम्मेद अस्पताल का निर्माण करवाया।

कई निर्माण कार्य करवाए

महाराजा उम्मेद सिंह ने उम्मेद स्टेडियम,उम्मेद उद्यान व जुबली कोर्ट का निर्माण कराया। इस कोर्ट में बरसों तक हाईकोर्ट संचालित होता रहा। नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में बरसों पहले उन्होंने जोधपुर को अंतरराष्ट्र्रीय मानचित्र पर स्थापित कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed