प्लाईवुड गोदाम में लगी भीषण आग
जोधपुर, शहर के बासनी इंडस्ट्रीयल एरिया में एक प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई। प्लाईवुड व सनमाइका में आग बहुत तेजी से फैली। पांच दमकलों ने बीस फेरे लगा दो घंटों में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
बासनी क्षेत्र में कुछ लोगों ने जोधाणा प्लाईवुड के गोदाम में धुंआ निकलते देखा। सुबह के समय वहां लोग भी नहीं थे। थोड़ी देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने स्वयं के स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर स्टेशन पर इसकी सूचना दी. थोड़ी देर में एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग की विकरालता को देख चार और को मौके पर बुलाया गया। फायरमैन ने कड़ी मशक्कत के बाद दो घंटों में आग पर काबू पा लिया। हालांकि अभी भी परिसर में धुआ निकल रहा है। एहतियात के तौर पर एक फायर ब्रिगेड को मौके पर ही रखा गया है।
शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों से वहां रखे प्लाईवुड में आग लग गई। इसके बाद यह बहुत तेजी से फैली। देखते ही देखते इसने पूरे गदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग से गोदाम में भरा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

