सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने पर एक और केस दर्ज
जोधपुर, शहर में 3 मई की रात को हुए दो गुटों में तनाव के बाद धार्मिक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया काफी हावी रहा। भ्रामक पोस्ट डालने पर पुलिस ने अब एक और प्रकरण दर्ज किया है। इससे पहले तीन प्रकरण उदयमंदिर थाने में दर्ज हो रखे हैं। आज चौथा प्रकरण दर्ज किया गया।
उदयमंदिर थानाधिकारी अमित सिहाग ने बताया कि तनाव के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर पूरी तरह नजर रखे हुए है। सोशल मीडिया सैल यूनिट के प्रभारी एसआई संजय की तरफ से एक और प्रकरण आज मंजू शर्मा और माधुराम नाम के शख्स के खिलाफ दर्ज किया गया। इन लोगों ने अपने ट्वीटर हैंडल पर धार्मिक और भ्रामक पोस्ट डाली थी। इनके खिलाफ अब अनुसंधान आरंभ किया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

