अज्ञात वाहन चालक ने ली बाइक सवार की जान
जोधपुर, शहर के पाली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तरफ से भगत की कोठी थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई।
भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि कुड़ी निवासी रविंद्र सिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि पिता 50 वर्षीय गुरूबच्चन सिंह अपनी बाइक से मधुबन के सामने किशोर फिलिंग स्टेशन के सामने से निकल रहे थे। तब किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल उसके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बीच उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

