Doordrishti News Logo

युवक के अपहरण की आशंका में पुलिस की दौड़भाग

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र गुलाब सागर के पास से एक युवक के अपहरण की आशंका में पुलिस की भाग दौड़ हो गई। युवक अचेतावस्था मेें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती है। उसके बयान पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस का मानना है कि यह मामला घरेलु विवाद से जुड़ा हो सकता है। युवक का अपने भाई से विवाद बताया जाता है। देर रात तक इस बारे में पुलिस में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि गुलाब सागर के पास से एक युवक की अपहरण की आशंका में पुलिस ने पड़ताल की। बाद में युवक के पिता ने बताया कि कुछ लोग आए थे और उसके पुत्र को कोई पेय पदार्थ पिला दिया। तब उसका पुत्र बीमार हो गया। उन्होंने बताया कि युवक के अपहरण होने जैसी बात सामने नही आई है। इसमें कोई घरेलु विवाद कारण हो सकता है। युवक का एमजीएच में उपचार चल रहा है। बयान नहीं हो पाए है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026