Doordrishti News Logo

बस स्टेण्ड पर देशी कट्टा लेकर घूम रहा था, पकड़ा गया

जोधपुर, शहर की करवड़ पुलिस ने सुरपुरा बस स्टेण्ड के समीप एक युवक को देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि सुरपुरा बस स्टेण्ड के समीप एक युवक अवैध हथियार के साथ पकड़ा जा सकता है। इस पर पुलिस की टीम गश्त करते हुए वहां पहुंची। पुलिस ने मौके पर एक युवक नांदड़ाकलां बनाड़ स्थित डारा की ढाणियां निवासी अशोक पुत्र बाबूराम विश्रोई को पकड़ा। उसकी तलाशी में एक देशी कट्टा जब्त किया गया। अब हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: