Doordrishti News Logo

शिवरात्रि पर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन होगा

पोस्टर का हुआ विमोचन

जोधपुर, शहर में महाशिवरात्रि पर्व पर विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन होगा। यह आयोजन मंगलवार को महाशिवरात्रि पर रातानाडा स्थित शिव मंदिर में आयोजित होगा। इस आयोजन के बैनर का विमोचन सोमवार को मंदिर परिसर में शहर विधायक मनीषा पवार एवं स्थानीय पार्षद ललित कुमार गहलोत तथा गणमान्य लोगों की मौजूद में किया गया। पार्षद ललित गहलोत ने बताया कि विश्व में शांति बनी रहे व सभी लोग सुख चैन से रहें इसके लिए शिव मंदिर रातानाडा में एक विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा जो रात्रि 8 से 10 आयोजित होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: